देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2023 से हुआ बाहर: पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने जीता क्रॉसओवर मैच

भुवनेश्वर में खेले जा रहे 2023 हॉकी वर्ल्ड कप के क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है…

भुवनेश्वर (ए)। भुवनेश्वर में खेले जा रहे 2023 हॉकी वर्ल्ड कप के क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड को शूटआउट में जीत मिली है. इस हार के साथ ही मेज़बान भारत 2023 हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. वहीं भारतीय टीम का 48 साल बाद खिताब जीतने का सपना भी टूट गया है।

पहले चार क्वार्टर में यानी मैच के निर्धारित समय में मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था. पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने 2 गोल किए और न्यूजीलैंड ने 1 गोल किया. तीसरे क्वार्टर में भारत और न्यूजीलैंड ने 1-1 गोल किया. इसके बाद चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 1 गोल किया. इस तरह निर्धारित समय में मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

इसके बाद मैच शूटआउट में चला गया. वहीं शूटआउट में न्यूजीलैंड को 5-4 से जीत मिली. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. अब क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा।

कलिंगा स्टेडियम में में खेले गए क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से सडन डेथ शूटआउट में 4-5 से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. भारत तीसरे क्वार्टर में 3-1 की बढ़त को भुनाने में विफल रहा और न्यूजीलैंड को नियमन समय में मैच 3-3 से समाप्त करने के लिए दो बार गोल दागने दिया।

भारत के लिए ललित कुमार उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें मिनट) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने नियमित समय में गोल दागे, जबकि सैम लेन (28वें मिनट), केन रसेल (43वें मिनट) और सीन फिंडले (49वें मिनट) ने न्यूजीलैंड के लिए गोल करने में योगदान दिया।

अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के कुछ शानदार बचावों के साथ भारत ने शूटआउट में 3-3 से वापसी की और सडन डेथ में दो मौके मिले, क्योंकि शमशेर सिंह अंतिम शूटआउट प्रयास में खचाखच भरे स्टेडियम में गोल करने में विफल रहे और 4-5 से हार गए. अब न्यूजीलैंड की टीम बेल्जियम के साथ क्वार्टर फाइनल में भिड़ेगी, जबकि भारत अब 9-16 स्थानों के लिए प्लेऑफ मैचों के लिए राउरकेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button