दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चलती बाइक में सड़क पर अश्लील हरकत करना पड़ा महंगा: वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जप्त

 

भिलाई। दिनांक 21.01.2023 को जंयती स्टेडियम पास रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल सूजूकी मे एक युवती को मोटर सायकल की टंकी पर बैठा कर अश्लील हरकत करते हुये अपने वाहन को तेज व लापर्वाही पुर्वक चलाते हुये ले जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे अत्यन्त ही गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा उक्त मोटर सायकल सवार युवक –युवतियों की शीघ्र पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक रखेजा (भापुसे.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के.के. वाजपयी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजेश कुमार साहु, निरीक्षक संतोष मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यु. के नेतृतव मे टीम गठित कर युवक –युवतीयो की पता साजी की जा रही थी। पतासाजी दौरान वायरल वीडियो का सुक्षम्ता से अवलोकन करने पर मोटर सायकल के सामनान्तर एक अन्य वाहन एक्टिवा मे युवक युवती सवार है जो की मोटर सायकल सवार युवक युवतीयो से बातचीत कर रहे थे।

जिसके आधार पर उक्त दोनो वाहन की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान जवाहर नगर मे उक्त वाहनो की उपस्थिती की जानकारी प्राप्त हुई, तलाश करने पर एक घर के बाहर एक्टिवा क्रं. सी जी 07 सी एफ 0919 नीले रंग की खडी दिखाई दी। मकान मे जाकर पूछताछ करने पर भूतल मे दो लडकीयो का किराये पर रहने की जानकारी प्राप्त हुई। एक्टीवा भी इन्ही लड़कियों का होना पाया गया।

जिससे लडकियो से पूछताछ करने पर एक्टीवा मे अपने दोस्त उदय सिंह व मोटर सायकल मे दोस्त जावेद के साथ जंयन्ती स्टेडियम मे जाना वहां से वापसी के दौरान उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिससे इनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन सुजूकी जिकसर एवं एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। दो युवक एवं दो युवतीयो को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

देखे विडियो…

Related Articles

Back to top button