छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस ने पीड़ित के खाते में ठगी की रकम 10,49,272/- रूपये कराया वापस

 

 

रायपुर। आवेदक सुदर्शन जैन निवासी अशोका हाईट्स मोवा रायपुर ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट में शिकायत दर्ज कराया कि दिनांक 06.01.2023 को मोबाईल फोन नम्बर 9643979797 के अज्ञात धारक द्वारा आवेदक के मोबाईल फोन पर ओ.टी.पी भेजकर एवं फै-सपोर्ट एप डाउनलोड कराकर आवेदक के खाते एवं क्रेडिट कार्ड से कुल 14,49,041/- रूपये की ठगी कर लिया था।

रायपुर एसएसपी/डीआईजी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा शिकायत पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर लेन-देन एवं अन्य सभी जानकारियां प्राप्त करते हुए जिन खातों में आवेदक द्वारा रकम स्थानांतरण किया गया था।

उनकी जानकारी प्राप्त कर साईबर विंग के निरीक्षक गौरव तिवारी, आर. नितेश सिंह राजपूत, रवि प्रभाकर एवं म.आर. बबीता देवांगन द्वारा त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयास करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराकर आवेदक के खाते में अब तक कुल 10,49,272/- रूपये वापस (रिफण्ड) कराया गया है। ठगी की शेष रकम को भी आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है।

Related Articles

Back to top button