दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पंडित रविशंकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल संपन्न

 

दुर्ग। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल मंगलवार को पंडित रविशंकर स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हर साल की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी परेड को सलामी दी गई और रिहर्सल की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज: निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 25 जनवरी 2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बी.आई.टी. दुर्ग के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। मतदाता दिवस हेतु पंचवाक्य (थीम) “नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर” निर्धारित किया गया है। मतदाता दिवस का आयोजन समस्त मतदान केंद्रों एवं तहसील मुख्यालयों में भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button