देश-दुनियाफीचर्ड

भारत का समय आ गया है, इसका श्रेय हिंदुस्तान के युवाओं को दिया जा सकता है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी ने एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए एनसीसी की महत्ता बताई, उन्होंने कहा कि एनसीसी की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रही है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में शनिवार 28 जनवरी को एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए एनसीसी की महत्ता बताई. उन्होंने कहा कि एनसीसी की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में एनसीसी भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. जिन लोगों ने एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनकी सराहना करता हूं.” उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी।

याद रहेगा: पीएम मोदी ने कहा कि आज इस समय मेरे सामने जो एनसीसी कैडेट हैं वो तो और विशेष हैं. विविधताओं से भरी हुई मगर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा. उन्होंने आगे कहा भारत के युवाओं के लिए यह नए अवसरों का समय है. हर कोई भारत की बात कर रहा है, कह रहा है. भारत का समय आ गया है, इसका श्रेय हिंदुस्तान के युवाओं को दिया जा सकता है।

सपने को पूरा कर सके: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे. आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो मंच देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके. उन्होंने इसके अलावा दावा किया कि बीते एक दशक के दौरान एनसीसी में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैं देख रहा था यहां जो परेड हुई उसका नेतृत्व भी बेटी ने किया।

Related Articles

Back to top button