देश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया ने जीता अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड को फाइनल मैच में 7 विकेट से रौंदा

भारत ने इंग्लैंड को अंडर19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है, यह भारत की ऐतिहासिक जीत है…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने इंग्लैंड को अंडर19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है. यह भारत की ऐतिहासिक जीत है। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17.1 ओवर में 68 रनों पर आलआउट हो गई।

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ शुरुआत से ही संघर्ष करती हुई दिखाई दीं. दोनों के बीच यह मैच सेनवेस पार्क, पोचेफस्ट्रूम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में लिबर्टी हीप (0) के रूप में अपना विकेट गंवाया. इस मैच में पार्श्वी चोपड़ा और तितस साधु ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को कमज़ोर कर दिया. तितस साधु ने विरोधी टीम का पहला विकेट गिराया।

इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने आई नियाम फियोना हॉलैंड ने चौथे ओवर में अपना विकेट गंवाया. नियाम फियोना हॉलैंड 10 रन बनाकर पवेलियन लौटी. इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान ग्रेस स्क्रिवन्स 4 रन बनाकर वापस लौटी. फिर सेरेन स्मेल ने 3 विकेट पर अपना विकेट गंवाया. वहीं नंबर छह पर बल्लेबाज़ी करने उतरी चेरिस पावेली ने 9 गेंदों में 2 रनों की पारी खेली. इसके बाद रायना मैकडोनाल्ड गे ने 19, जोसी ग्रोव्स ने 4, एलेक्सा स्टोनहाउस ने 11, सोफिया स्माले ने 11 और हन्ना बेकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. इस मैच में भारत की ओर से शानदार गेंदबाज़ी देखने को मिली।

हावी रहे भारतीय गेंदबाज़ भारतीय टीम की ओर से तितस साधु ने 4 ओवर में महज़ 6 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 1.50 की रही. इसके अलावा अर्चना देवी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले. वहीं पार्श्वी चोपड़ा 4 ओवर में 13 रन खर्च और 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मन्नत कश्यप, सोनम यादव और कप्तान शेफाली वर्मा को 1-1 सफलता हाथ लगी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1619698291985489920?t=dNHs1-iyLnBxLQTpCCRZzA&s=19

Related Articles

Back to top button