छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजधानी के टाटीबंध में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के खैर तथा तेंदू आदि प्रजाति के लकड़ी का गोला जब्त

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कल राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित सी.जी. जैन के परिसर में 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के दो ट्रक खैर, तेंदु, कुर्रू तथा पापड़ा प्रजाति के लकड़ी का गोला पकड़ा गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक जनक राम नायक के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर जाकर छापेमार कार्रवाई की गई। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सरसींवा निवासी मनीष अग्रवाल द्वारा उड़ीसा से अवैध रूप से लाकर उक्त प्रजाति के लकड़ी का गोला रखा गया था। टीम द्वारा पकड़े गए 600 नग उक्त प्रजाति के लकड़ी की अनुमानित मात्रा 15 घन मीटर है। इसमें संबंधित आरोपी मनीष अग्रवाल के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। वनमण्डाधिकारी बी.एस. ठाकुर के कुशल निर्देशन में उक्त कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी व्ही. मुखर्जी, वन परिक्षेत्र अधिकारी फिरोज वेग, सुधाकर सिंदे, सामंतराय, वशीम कासिफ, राजू माथुर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button