देश-दुनियाफीचर्डविविध

त्रिकोणीय सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 08 विकेट से हराया, 02 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा फाइनल मुकाबला

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है, अब उसका मुकाबला फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा…

नईदिल्ली (ए)। महिला क्रिकेट में भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. इसमें टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. अब 2 फरवरी को फाइनल मैच खेलागा. भारत का फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. यह मैच ईस्ट लंदन में खेला जाएगा. भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके।

वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 95 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने 13.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज ओपनिंग करने आईं. मंधाना महज 5 रन बनाकर आउट हो गईं. जबकि जेमिमा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 42 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके भी लगाए. हरलीन देओल 13 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके भी लगाए।

वेस्टइंडीज के लिए हेले मैथ्यूज ने 34 रनों का योगदान दिया. जेम्स ने 21 रनों का योगदान दिया. वे नाबाद रहीं. इस दौरान टीम इंडिया के लिए दीप्ति ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 11 रन देकर 2 मेडन ओवर भी निकाले. पूजा वस्त्राकर ने 4 ओवरों में 19 रन दिए और 2 विकेट लिए. गायकावड़ को भी एक सफलता हाथ लगी. उन्होंने 4 ओवरों में 9 रन दिए और एक मेडन ओवर निकाला. रेणुका सिंह को एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन दिया।

इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत का सफर शानदार रहा. टीम इंडिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 56 रनों से पटका था. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया दूसरा मैच बिना रिजल्ट के रहा. वहीं इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को फिर से हराया. अब वह फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 फरवरी को मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button