दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अवैध कब्जेधारी और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही, छः अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा

भिलाई। Enforcement department, Town Services, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अवैध कब्जेधारी और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई। भिलाई क्लब के सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध कब्जेधारिओ द्वारा आवास तथा गेराज, स्टोर रूम का निर्माण अवैध रूप से की गई थी ।आज प्रातः नगर सेवा विभाग, भिलाई स्टील प्लांट के 120 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपस्थिति में ऐसे छः अवैध निर्माण को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।

संदर्भ संप्रदाय न्यायालय द्वारा जारी डिग्री आदेश प्रकरण क्रमांक 01/2023/dt25/01/2023 अवैध कब्जा धारी द्वारा भिलाई क्लब के बाउंड्री वॉल से लगे बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है। माननीय संपदा न्यायालय द्वारा उपरोक्त संदर्भित आदेशानुसार डिक्री आदेश जारी कर बेदखली हेतु प्रवर्तन अनु अनुभाग को अधिकृत किया गया है।

माननीय संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 30/01/2023 को सुबह 11:30 बजे उक्त अवैध कब्जा धारी के विरुद्ध बेदखली कार्रवाई बी एस पी की 120 सदस्यीय टीम, पुलिस बल थाना कोतवाली तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट क्षमा यदु की उपस्थिति में है संपन्न की गई तथा कब्जा धारी द्वारा बनाया अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन के सहायता से तोड़ा गया। कार्रवाई का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया गयाl

उक्त बीएससी भूमि पर अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही में प्रवर्तन विभाग, भूमि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैधकब्जेधारी, भूमाफ़ियायो और दलालो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button