देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक टी20 मैच आज, जो जीतेगा उसका होगा सीरीज पर कब्जा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला आज 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा, आइए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन और आप कैसे इस मुकाबले को लाइव देख पाएंगे…

अहमदाबाद (ए)। भारतीय टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेल रही है. दोनों ही टीमों ने सीरीज़ का 1-1 मैच जीतकर इसे रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा कर दिया है. अब सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच आज 1 फरवरी, बुधवार खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती हैं. इसमें ओपनिंग बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं कैसी होगी निर्णायक मुकाबले की प्लेइंग इलेवन…

निर्णायक मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में संभावित बदलाव न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं. इसमें सबसे पहले ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया जा सकता है. गिल दोनों ही मैचों में नाकाम दिखाई दिए हैं. दोनों मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 18 रन निकले हैं. इसके अलावा टीम में पिच को ध्यान में रखते हुए उमरान मलिक के रूप एक फास्ट बॉलर भी शामिल किया जा सकता है. भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों ही टीमों के लिए यह ‘करो या मरो’ वाला मैच होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज़ अपने नाम कर लेगी।

ऐसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल/पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/ युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

कब और कहां होगा मैच? यह मैच आज 1 फरवरी, बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार, इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी।

कब और कहां देख पाएंगे लाइव टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट पर होगा. डीडी स्पोर्ट पर आप इस मैच का फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, जियो टीवी एप और एयरटेल के टीवी प्लेटफॉर्म पर होगी।

Related Articles

Back to top button