छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरबा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने किया पदभार ग्रहण

 

अपराधियों पर नकेल, बेसिक पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा, अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही रहेगा प्राथमिकता…

कोरबा। आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को आईपीएस यू उदय किरण द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात उदय किरण ने कहा कि अपराधों में कमी लाना व अपराधियों पर नकेल कसना प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके अतिरिक्त बेसिक पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा एवं अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही पर फोकस रहेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button