दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

03 वेडिंग जोन और चौपाठी बढ़ाएंगे भिलाई-चरौदा शहर की रौनक, आयुक्त अजय त्रिपाठी ने किया निरीक्षण 

 

भिलाई 3। भिलाई-चरौदा शहर के मार्गों में लगने वाले ठेले व्यवसायियों को अब निकाय क्षेत्र में वेडिंग जोन एवं चौपाटी विकसित कर व्यवस्थित करने की कार्य प्रारंभ कर दिया है। महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति क़ष्णा चंद्राकर के मार्गदर्शन  एवं सुझावो पर आयुक्त अजय त्रिपाठी ने कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन के साथ निगम क्षेत्र के उन सभी स्थलो, मार्गो का निरीक्षण किया जहॉ वेडिग जोन बनाने की उस जगह को चौपाटी के रूप में विकसित करने की संभावना हो। इस दौरान सिरसा चौक से उमदा जाने वाली रोड को प्रथम चरण में वेडिग जोन-चौपाटी के रूप में सुसज्जित करने हुए इस रोड को आकर्षक बनाने कवायड शुरू कि जा रही है। रोड के दोनो तरफ चेकर लगाकर सुबह शाम भ्रमण करने वालो के लिए वाकिंग जोन, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय निर्माण सहित उत्कृष्ट लाइटिंग व्यवस्था किया जायेगा। इसके बाद काली मंदिर चरौदा जाने वाली रोड पर भी यही व्यवस्था की जायेगी।

भिलाई-चरौदा शहर को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा शुरू किए किए मोर शहर मोर ज़िम्मेदारी के तहत इन कार्यों हेतु जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय व्यवासियों के साथ साथ उद्योगों का भी मदद लिया जाएगा। भिलाई-03 चरौदा शहर के स्वरूप को नया कलेवर देने कार्य प्रारंभ कर दिया है। निगम क्षेत्र में ठेले पर, जमीन पर तथा घुमकर फल, चाट, फ़ास्ट फ़ूड एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों का सर्वेक्षण कर लिया गया है।

इन सभी छोटे व्यवसायियों को चिन्हित किये गये स्थानों पर जगह देकर उस स्थान को छोटे मनोरंजन स्थल, सैर सपाटे के स्थान के तौर पर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उमदा रोड से सिद्धार्थ टाउन जाने वाली सड़क स्थित शीतला तालाब वाली रोड को भी इस तरह तैयार कर उस क्षेत्र की शहर की तीसरी चौपाटी के रूप में विकसित किया जायेगा। मानसरोवर कॉलोनी एवं तहसील रोड में अटल आवास के पास स्थल अन्य दो वेण्डिंग ज़ोन के लिए चिन्हांकन किया गया है।

Related Articles

Back to top button