दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेवेन्यू और निगम टीम बनाकर कालोनियों का निरीक्षण कर रेजिडेंशियल एसोसिएशन और रहवासियों से फीडबैक ले : कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

 

दुर्ग। जिन कॉलोनाइजर्स ने वायदों के मुताबिक रहवासियों को सुविधाएं नहीं दी है उन पर कड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। कलेक्टर ने इस संबंध में राजस्व और निगम की संयुक्त टीम बनाकर सभी कालोनियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए समीक्षा बैठक में कहा। कलेक्टर ने कहा कि रिपोर्ट में रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों तथा रहवासियों से फीडबैक लिया जाए तथा इस बात की जांच की जाए कि शर्तों के मुताबिक किस तरह की सुविधाएं देने का आश्वासन कॉलोनाइजर ने किया था और उसके अनुरूप किस तरह की सुविधाएं जमीनी स्तर पर कराई गई। जिन कालोनियों में कमी पाई जाती है वहां कॉलोनाइजर्स की संपत्ति कुर्क कर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, भिलाई चरोदा निगमायुक्त अजय त्रिपाठी, रिसाली निगमायुक्त आशीष देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नेहरू नगर वेंडिंग जोन की तरह सुविधाजनक बनेंगे वेंडिंग जोन- कलेक्टर ने नगरीय निकायों में उपभोक्ताओं की सुविधा जनक उपभोक्ताओं तथा दुकानदारों के लिए सुविधाजनक स्थानों पर नेहरू नगर वेंडिंग जोन की तरह ही वेंडिंग जोन आरंभ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे बेतरतीब रूप से किए जा रहे व्यवसाय पर रोक लगेगी। एक अच्छे सुविधा युक्त वेंडिंग जोन में व्यवसाय उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के लिए भी एक ही जगह पर खरीदी आसान होगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में भी मदद मिलेगी। ज़ोन में आकर्षक सजावट लाइटिंग एवं अन्य सुविधाएं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। अगले 15 दिनों में इसके लिए कार्य योजना पूरी करने के निर्देश बैठक में दिए।

बाजार में भी बढ़ेंगी सुविधाएं – कलेक्टर ने बाजारों में पर्याप्त पार्किंग, फंक्शनल टॉयलेट पेयजल की सुविधा, कवर्ड नाली तथा लाइटिंग आदि की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

पार्कों में बढ़ाएं ग्रीनरी का दायरा, प्ले जोन भी बनाए-  कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पार्कों में ग्रीनरी का दायरा बढ़ने से खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है। फ्लावर शो के दौरान हमने देखा कि फूलों की सुंदर वैरायटी से उद्यानों को सजाया जाए तो उद्यान और भी बहुत खूबसूरत नजर आते हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए प्ले जोन भी बड़े उद्यानों में बनाया जाए। छोटी सी चौपाटी की व्यवस्था भी आसपास हो। इस तरह से शाम गुजारने की बहुत ही सुंदर जगह उद्यान हो जाएंगे। बड़े उद्यानों में मामूली शुल्क भी रखा जा सकता है ताकि उद्यानों का रखरखाव बेहतर हो सके।

सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए अच्छी कार्रवाई ,कॉलोनी के भीतर भी ध्यान दें- कलेक्टर ने कहा कि प्रमुख सड़कों से मवेशियों को हटाने को लेकर अच्छा कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है इसी तरह का कार्य कॉलोनी और मोहल्लों की सड़कों में भी अपेक्षित है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत रहवासियों का सहयोग लेना भी आवश्यक है ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button