दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ने खुर्सीपार कार्यालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 250 ड्राइवरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरतमंदों को दी गई दवाइयां

भिलाई। रविवार 05 फरवरी को भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ने खुर्सीपार पार रेलवे फाटक स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब 250 ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक माह के पहले रविवार को स्वास्थ्य शिविर का लगाए जाने का निर्णय एसोसिएशन ने लिया है। एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई व सांईबाबा नेत्रालय हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से यह मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है।

भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन के संरक्षक अंचलजीत सिंह भाटिया, प्रभुनाथ मिश्रा, गनी खान व एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, अनिल चौधरी, मलकीत सिंह लल्लू, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, पप्पी, सुधीर, दिलीप, जोगा राव, बलजीदर सिंह बल्ला, शानू, रीजू सिंह, गोकुल शर्मा, निर्मल सिंह निम्मा की उपस्थिति में एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई व सांईबाबा नेत्रालय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में वाहन चालकों-परिचालकों व उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा ने बताया कि सभी का जनरल चेकअप, कफ खासी, बुखार, हाई बीपी, शुगर और आंखों का निशुल्क जांच किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि महीने के हर रविवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में एसोसिएशन के आसपास मोहल्ले के आम लोग भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है।

Related Articles

Back to top button