देश-दुनियाफीचर्ड

Indigo अब यूरोप में आसमान में भरेगी उड़ान, टर्किश एयरलाइन से साझेदारी कर एयरबस-बोइंग को दिया 500 विमानों का ऑर्डर

इंडिगो एयरलाइन ने यूरोप के आसमान में उड़ान भरने के लिए टर्किश एयरलाइन से कोडशेयर समझौता किया है और दो बड़ी कंपनियों से 500 विमान ऑर्डर किए हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत की इंडिगो एयरलाइन ने यूरोप में अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए टर्किश एयरलाइन के साथ साझेदारी की है और योजना विस्तार के लिए दो बड़ी कंपनियों से 500 विमान ऑर्डर किए हैं. इंडिगो के इंटरनेशनल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने शुक्रवार 17 फरवरी को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विनय मल्होत्रा ने कहा कि भारत से इस्तांबुल और यूरोप के लिए यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने में इस योजना से मदद मिलेगी. एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो ने यूरोपीय दिग्गज एयरबस और अमेरिका के बोइंग को विमानों का ऑर्डर दिया है।

विनय मल्होत्रा ने कहा, ”इंडिगो ने विस्तारित योजना के लिए 500 और विमानों को खरीदने का ऑर्डर दिया है. वर्तमान में एक दिन में कंपनी के 1,800 विमान उड़ रहे हैं, जिनमें से 10 फीसदी इंटरनेशनल रूट के हैं. हमारी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भारतीय उपमहाद्वीप और आसपास के कुछ अन्य देशों के आसपास केंद्रित हैं. सबसे दूर में हम तुर्किए और इस्तांबुल की यात्रा करते हैं. हम आगे की उड़ान के लिए बहुत उत्सुक हैं, इसलिए टर्किश एयरलाइन के साथ साझेदारी की है. यह एक कोड शिप साझेदारी है, जो हमें यूरोप में प्रवेश करने की अनुमति देती है, ऐसा पहले कभी नहीं था.”

‘भारत से इंस्ताबुल और इंस्ताबुल से आगे जाने में सक्षम’ विनय मल्होत्रा ने कहा कि टर्किश एयरलाइन के साथ एक कोडशेयर समझौते के रूप में इंडिगो यात्रियों को भारत से इंस्ताबुल और इंस्ताबुल से आगे ले जा पाएगी. उन्होंने कहा, ”हमारे पास यूरोप में 27 सटीक ऑनलाइन प्वाइंट हैं जो यूके, फ्रांस, इटली, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड समेत और भी बहुत से ऐसे प्वाइंट्स को कवर करते हैं. इन प्वाइंट्स में टर्किश एयरलाइन की कई फ्रीक्वेंसी हैं और कोडशेयर के चलते हम यात्रियों को भारत से इस्तांबुल और इस्तांबुल से आगे ले जाने में सक्षम हैं।’

केन्या-इंडोनेशिया में ऑनलाइन प्वाइंट लॉन्च करेगी इंडिगो विनय मल्होत्रा ने आगे कहा, ”भारत के भीतर भी हमारे 76 ऑनलाइन प्वाइंट हैं, जिनसे हम पूरे भारत के लोगों को दिल्ली और मुंबई से आगे इस्तांबुल और फिर यूरोप से आगे ले जाने में सक्षम हैं” उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इंडिगो दो नए प्वाइंट लॉन्च करेगी, जिनमें से एक केन्या के नैरोबी में और दूसरा इंडोनेशिया के जकार्ता में होगा।

Related Articles

Back to top button