देश-दुनियाफीचर्डविविध

टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में, डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 5 रनों से हराया

आयरलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भी अंतिम-4 में पहुंच चुकी है, जबकि चौथी टीम की रेस में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका है…

नईदिल्ली (ए)। वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने आयरलैंड को हरा दिया है. इस मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को 5 रनों से हराया. वहीं, इस जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप-बी में थी. इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय हो चुकी हैं. भारत के अलावा ग्रुप-बी से इंग्लैंड की टीम ने क्वॉलीफाई किया. अब तक इंग्लैंड की टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतें हैं जबकि भारतीय टीम ने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

क्या है सेमीफाइनल का समीकरण? वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम ग्रुप-ए में है. इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है. जबकि दूसरी टीम का फैसला होना बाकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने चारों मैच जीते. फिलहाल, इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर काबिज है. न्यूजीलैंड के 4 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम 3 मैचों में 1 जीत के साथ फिलहाल चौथे नंबर पर है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है साउथ अफ्रीकी टीम?दरअसल, साउथ अफ्रीकी टीम अब तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेल चुकी है. मेजाबान टीम को महज एक जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीकी टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. अगर साउथ अफ्रीकी टीम बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहती है तो मेजबान टीम के 4 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड के भी 4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन कीवी टीम अपने सारे ग्रुप मैच खेल चुकी हैं. फिलहाल, न्यूजीलैंड टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे नंबर है।

अगर साउथ अफ्रीकी टीम आखिरी मैच में बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने में कामयाबी रहती है तो न्यूजीलैंड से नेट रन रेट के मामले में आगे निकल जाएगी. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में क्वॉलीफाई कर जाएगी. बताते चलें कि सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम क्वॉलीफाई कर चुकी है. जबकि चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड या फिर साउथ अफ्रीका हो सकती है।

Related Articles

Back to top button