दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार वार्डो में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड का पंजीयन के लिए जगाए जा रहे शिविर

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के समस्त वार्डो में जिला कार्यालय के आदेशानुसार एवं आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशन में दिनांक 23.02.2023 से लगातार शिविर लगाया जायेगा, जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड का पंजीयन एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। जिस व्यक्ति का आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बना है उन्हें आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। इसी प्रकार जिनके आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो उसमें सुधार कराया जा सकता है। आधार कार्ड बनाने के लिये ऑपरेटर को निर्धारित शुल्क देना होगा।

इसी प्रकार इस शिविर में आयुष्मान कार्ड का पंजीयन एवं सुधार कार्य कराया जा सकता है, जो कि निशुल्क होगा तथा प्रिंट लेने पर ऑपरेटर को निर्धारित शुल्क देना होगा। दिनांक 23 एवं 24 फरवरी को इंदिरा नगर हथखोज एवं जरवाय में शिविर का आयोजन होगा।

आज 25 फरवरी को अकलोरडीह वार्ड, 27 फरवरी को दुर्गामंच, बंधवा तालाब भिलाई 03, रविदास भवन दुर्गामंच, गतवा तालाब पार भिलाई 03 एवं जागृति चौक गणेश मंच डबरा पारा में शिविर प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगा। महापौर निर्मल कोसरे द्वारा आम जनता से अपील की गई की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना कार्ड सुधरवायें एवं पंजीयन करायें तथा शिविर का लाभ उठायें।

Related Articles

Back to top button