छत्तीसगढ़फीचर्ड

वनरक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन 5 मार्च तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के अंतर्गत विभिन्न वनमंडलों में खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत वनरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रावीण्यता प्राप्त उम्मीदवारों से किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवारों से 05 मार्च 2023 शाम 05.00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में वनमण्डलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर के पते पर पंजीकृत डाक (पावती सहित), स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा सकते हैं। रिक्त पद पर निर्धारित अर्हता तथा अन्य संबंधित जानकारी वन विभाग की वेबसाइट www.cgforest.com से download  किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button