छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी ने पेड़ की छांव के नीचे लगाई दरबार, जवानों की सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए किया आश्वस्त

गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में एसपी ने पेड़ की छांव के नीचे दरबार लगाई । पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के निर्देशानुसार प्रारंभ किए गए “स्पंदन” कार्यक्रम के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल पुलिस लाइन में दरबार लगाकर जवानों से उनकी समस्याएं सुनी जिसमें कर्मचारियों द्वारा बताए गए समस्याओं और गुजारिश के त्वरित निराकरण के लिए उन्हें आश्वासन दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं उपस्थित अधिकारियों को क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश भी दिए कि प्रत्येक थानों से लगभग 3 जवानों को 1 सप्ताह के लिए स्पोर्ट्स सुविधा, योग एवं कैरम, डांस, सिंगिंग एवं मनोरंजन की सुविधा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार लगातार प्रयास से पुलिस जवानों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलकर आएगी तो इसका अच्छा परिणाम यह होगा। कि आने वाली पुलिस परिवार के बच्चों एवं जिले के युवा पीढ़ी प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
आगे श्री पटेल ने कहा कि प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं पुलिस कर्मचारियों के बीच सामान्य चर्चा से एक दूसरे के विचार साझा करने से एक बदलाव आएगा। इस दौरान कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय, निरीक्षक संतोष भुआर्य एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button