दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्टर- 9 बीएसपी अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र योजना का हुआ उद्घाटन

 

भिलाई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित निक्षय मित्र योजना का उद्घाटन 04 मार्च, 2023 को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एम एम गद्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला तपेदिक अधिकारी, डॉ अनिल शुक्ला, सीएमओ प्रभारी (एम एंड एचएस), डॉ एम रवींद्रनाथ, सीजीएम (नगर सेवाएं), जे वाई सपकाले, सीजीएम (नगर सेवाएं), एस वी नंदनवार, सीएमओ (एम एंड एचएस), डॉ राजीव पाल, सीएमओ (एम एंड एचएस), डॉ के ठाकुर, सीएमओ (एम एंड एचएस), डॉ विनीता द्विवेदी, जीएम (सीएसआर), शिवराजन, महाप्रबंधक (एम एंड एस) शाहिद अहमद सहित डॉक्टर्स नर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

निक्षय मित्र योजना को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के हिस्से के रूप में शुरू किया गया है। यह योजना भारत में 09 सितंबर, 2022 को शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य 6 महीने की अवधि के लिए टीबी रोगियों को उच्च प्रोटीन पौष्टिक पैकेट प्रदान करना है। निक्षय मित्र के तहत टीबी के मरीजों को छह महीने की अवधि के लिए उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं और दवाओं की जरूरत के अनुरूप इनकी आपूर्ति की जायेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एम एम गद्रे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। एम एम गद्रे ने अपने संबोधन में कहा कि हम निक्षय मित्र योजना के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें 2025 तक टीबी को खत्म करने के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना में एक साथ काम करना और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं जनसमुदाय के सामूहिक प्रयासों एवं टीम वर्क से जिला, प्रदेश और देश को टीबी मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। सीएमओ प्रभारी (एम एंड एचएस) डॉ एम रवींद्रनाथ ने कहा कि हमें टीबी के मरीजों की देखभाल करनी चाहिए और उन्हें पौष्टिक आहार देकर उनके उपचार को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भागीदारी बीएसपी के निदेशक प्रभारी के प्रयासों तथा बीएसपी के कार्मिक, वित्त, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और सीएसआर विभागों के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र की रेस्पिरेटरी यूनिट और अस्पताल के डायटेक्टिक सेक्शन और नगर सेवाएं विभाग के साथ-साथ सीएसआर विभाग आपस में मिलकर इस समुदायिक कार्यक्रम को अंजाम देंगे।

अतिरिक्त सीएमओ डॉ त्रिनाथ दास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाष डाला। अतिरिक्त सीएमओ डॉ त्रिनाथ दास ने बताया कि निक्षय मित्र योजना का उद्देश्य सीएसआर विभाग और भिलाई महिला समाज की मदद से टीबी रोगियों को उच्च प्रोटीन पैकेट वितरित करना है। कार्यपालक निदेषक (कार्मिक एवं प्रषासन), श्री एम एम गद्रे तथा जिला तपेदिक अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सोया, मूंग दाल, दलिया, सत्तू, गुड़ आदि के साथ 6.5 किलोग्राम वजन वाले पौष्टिक भोजन के पैकेट चेस्ट वार्ड में टीबी रोगियों को सौंपे गए। जेएलएन अस्पताल के डायबिटिक अनुभाग द्वारा इन खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की विधि भी रोगियों बताई गई। अतिरिक्त सीएमओ डॉ ए डी बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button