दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री ने भरोसे के बजट में दी युवाओं को सौगात- असफाक अहमद

भिलाई-3। युवा कांग्रेस दुर्ग जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष असफाक अहमद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तुत बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसे का बजट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के युवाओं को कईं सौगातों से नवाजा है। विशेष कर बेरोजगारी भत्ता दिए जाने से युवाओं में रोजगार के प्रयास को सफलता मिलने में आसानी होगी।

युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के बजट में ढाई लाख रुपए वार्षिक आय वाले पालकों के 18 से 35 वर्ष आयु सीमा वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 25 सौ रुपए भत्ता देने का प्रावधान रखा है। बेरोजगारी भत्ता मिलने से रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। इससे उनके रोजगार प्राप्त करने के प्रयास को सफलता तक पहुंचाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा है। किसान, मजदूर, महिलाओं के हित में अनेक प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रावधान का लाभ भी युवाओं को मिलेगा। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी किया जाना भी ऐतिहासिक है।

Related Articles

Back to top button