दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ का बजट युवा बेरोजगारो, महिलाओ, कर्मचारियो व आवासहीनो के लिए उपयोगी : अनिल मेश्राम

 

भिलाई। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम ने छ.ग.राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारो को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओ का मानदेय 5000 से बढ़ाकर 10000 किये जाने, गरीब आवासहीनो को आवास उपलब्ध कराए जाने तथा कर्मचारी हित मे पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने से इन सभी वर्गो को बहुत राहत प्राप्त हुई है।

शिक्षा, चिकित्सा व गरीब कन्या विवाह सहित राज्य के विकास हेतु लिये निर्णय से छत्तीसगढ़ राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। बेहतरीन व जनोपयोगी बजट पेश करने के लिए श्री मेश्राम द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button