छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा, हैदराबाद और दिल्ली दौरे पर

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज से दो दिन के दंतेवाड़ा, करीमनगर तेलंगाना और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम आज दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई और एन एम डी सी की बैठक में शामिल होने के बाद करीमनगर के अंबेडकर स्टेडियम में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सभा को संबोधित करेंगे।

रात 10 बजे शमशाबाद एयरपोर्ट हैदराबाद से दिल्ली रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद सीएम शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सोमवार को बजट पेश करने के बाद बघेल का यह पहला दिल्ली दौरा है। बजट में आंबा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तारीफ की थी।

Related Articles

Back to top button