छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुंबई में आयोजित क्वीन ऑफ यूनिवर्स अवार्ड की विजेता बनी छत्तीसगढ़ की सोनम श्रीवास्तव

रायपुर। सोमवार 6 मार्च को मुम्बई में आयोजित क्वीन ऑफ़ यूनिवर्स का खिताब छत्तीसगढ़ की सोनम श्रीवास्तव को मिला। इस खिताब के लिए अलग अलग राज्य से अपने क्षेत्र में नाम कर चुकी 9 महिलाओ ने भाग लिया था जिसमे रायपुर की सोना श्रीवास्तव प्रथम रही। इस आयोजन में ल जून में होने वाले AIISA अवार्ड की लांची भी की गई। डायरेक्टर तुषार धालीवाल द्वारा यह अवार्ड दिया गया।

ज्ञात हो कि रायपुर छत्तीसगढ़ की सोनम श्रीवास्तव मिसेज इंडिया, मिसेज छत्तीसगढ़, मिसेज ब्यूटी आइकॉन आफ इंडिया, वुमन ऑफ द ईयर, थाईलैंड में आयोजित मिसेज एशिया जैसे बड़े खिताब जीत चुकी है। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button