छत्तीसगढ़देश-दुनिया

जेपी नड्डा ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारी, 22 फरवरी को करेंगे दौरा..


पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा संभालने वाले हैं. पार्टी सूत्रों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, नड्डा 22 फरवरी को बिहार जाएंगे. वहां वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें व चर्चाएं करेंगे. भाजपा अध्यक्ष वहां 11 जिलों में बने पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार भाजपा सभी जिलों में जिला कार्यालय भवन बनवा रही है. 11 जिलों में पार्टी का भवन बन कर लगभग तैयार है. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. भाजपा अध्यक्ष पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 11 जिलों के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इस बीच पटना में भाजपा संगठन पदाधिकारियों की आज (रविवार को) बैठक हो रही है। इसमें सभी 45 संगठन जिला के अध्यक्ष एवं संगठन अधिकारी शामिल हो रहे हैं. बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button