छत्तीसगढ़

जेल प्रहरी ने दिखाई दरियादिली, एएसपी को सौंपे 10,000/- ₹


रायपुर। दिनेश कुमार सिदार सेंट्रल जेल दुर्ग में प्रहरी पद पर पदस्थ है जो सोमवार दिनांक 17.02.2020 के करीब 1:50 बजे दोपहर में स्टेट बैंक कचहरी शाखा के ATM में पैसा निकालने गया था। जिसे एटीएम मशीन में रखी 10,000rs मिला है। एटीएम बूथ में कोई ब्यक्ति नही होने से किसी ब्यक्ति द्वारा पैसे लेने में भूल होने की संभावना होने पर उक्त पैसे को लेकर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर पंहुचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल को सौंपा और थानां प्रभारी मौदहापारा को उक्त पैसे जिस किसी ब्यक्ति का हो बैंक से जानकारी एकत्र कर तस्दीक कर सम्बंधित को वापसी करने के निर्देश दिए। तत्काल सेंट्रल जेल दुर्ग के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जेल प्रहरी के जेल प्रहरी के इस उदारदिल और मानवीय भावना, सराहनीय कार्य के लिए जेल प्रहरी को पुरस्कृत करने की मोबाईल से सिफारिश किये हैं वरिष्ठ जेल अधीक्षक दुर्ग ने जेल प्रहरी को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा किया। रायपुर पुलिस ने भी दिनेश सिदार को धन्यवाद करते हुए उसके सुनहरा भविष्य की कामना की ।
उक्त पैसे किस ब्यक्ति का है उसकी जानकारी बैंक से ली जा रही है जिस ब्यक्ति का भी पैसे हो बैंक दस्तावेज के साथ थानां मौदहापारा से ले सकता है।

Related Articles

Back to top button