Uncategorised

अजय सिंह ने राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला..sarnathexpress.com

रायपुर। राज्य शासन द्वारा पूर्व मुख्य सचिव तथा पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग श्री अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति दी गई है। इसके तहत श्री अजय सिंह ने आज राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 

इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय ‘योजना भवन‘ में आयोग के सदस्य डाॅ. के. सुब्रमणियम तथा सदस्य सचिव श्रीमती वत्सला मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button