दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरोना: रिसाली निगमायुक्त व जोनायुक्त क्षेत्र में खाद्य वितरण की स्वयं ले रहे जानकारी…

भिलाई। कोरोना संकट में जन सेवा में समर्पित राज्य सरकार के मंशानुरूप की प्रदेश के कोई भी व्यक्ति भूखा न सोयें और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को राशन उपलब्ध हो साथ ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व दुर्ग कलेक्टर के निर्देशो का पालन करते हुए नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू द्वारा संकट के इस घड़ी में गरीब मजदूर, जरूरतमंद श्रमिको की सहायता के लिए रात्रि में भी दोनों अधिकारियो द्वारा श्रमिक मोहल्लो में पहुच कर खाद्य सामाग्री वितरण की जानकारी ली जा रही है। गरीब व्यक्ति आश्चर्य चकित भाव से दोनों अधिकारियों को देखते है और जानकारी लेते है कि आखिर यह दोनों कौन व्यक्ति है जो इतनी रात को भी घूम घूम कर खाद्य सामग्री की जरूरतमंद लोगो की जानकारी ले रहे है। तब दोनों अधिकारी आम जन को बताते है कि छग सरकार की यह मंशा है कि संकट की घड़ी में कोई भी मजदूर श्रमिक भूखा पेट न सोए और न ही खुद को अकेला समझे। संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है उनकी हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है।

शुक्रवार को निगमायुक्त, जोनआयुक्त व खाद्य अधिकारी ने एचएससीएल कॉलोनी क्षेत्र में खाद्य वितरण का घूम-घूम कर जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button