छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के 23 मार्च को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि आजादी की इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और भी अधिक बढ़ाया। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर शोक व्यक्त किया भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button