छत्तीसगढ़फीचर्ड

शेयर मार्केट से लाभ कमाने का झांसा देकर 10.50 लाख रूपये की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रविश जॉन हारूण ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर के पीछे दुबे कालोनी मोवा रायपुर में रहता है तथा एच.डी.एफ.सी बैंक मेें बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अक्षय दोडू मोरे नामक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2021 में प्रार्थी से फोन पर संपर्क कर बताया गया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर अपने सभी ग्राहकों को मुनाफा करा कर देता है। जिस पर प्रार्थी अक्षय दोडू मोरे पर विश्वास करते हुए अपने तथा अपने रिश्तोदारों से प्राप्त कुल 10,50,000/- रूपये को अलग-अलग किश्तों में अक्षय दोडू मोरे द्वारा बताये गये बैंक खाते में जमा कराया गया।

उक्त दिये गये रकम के संबंध में प्रार्थी तथा अक्षय दोडू मोरे के मध्य 03 से 04 माह बाद 50 प्रतिशत लाभ में लौटाने के दस्तावेज बनवाये गये थे। किन्तु कुछ समय पश्चात् अक्षय दोडू मोरे द्वारा प्रार्थी को उसके पैसे वादानुसार नही लौटाने पर प्रार्थी ने अक्षय दोडू मोरे के मोबाईल फोन नम्बर 8451937796 एवं 8591452032 में सम्पर्क किया गया।

जिस पर मोबाईल फोन बंद बताने लगा जिससे प्रार्थी अक्षय दोडू मोरे के निवास स्थान पर जाकर रकम लौटाने हेतु कहा जिस पर अक्षय दोडू मोरे द्वारा प्रार्थी को 02 से 03 महिने में रकम लौटाने की बात कही गई किन्तु उसके द्वारा अभी तक प्रार्थी को उसके रकम न लौटाकर प्रार्थी से शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर प्राप्त किये गये कुल 10,50,000/- रूपये की ठगी की गई। जिस पर आरोपी अरूण दोडू मोरे के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 85/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पण्डरी के नेतृत्व में थाना पण्डरी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य रिश्तेदारों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अक्षय दोडू मोरे की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिस मोबाईल नम्बरों से अक्षय दोडू मोरे द्वारा प्रार्थी को फोन कर संपर्क किया गया था उन मोबाईल नम्बरों का तकनीकी विशलेषण के साथ-साथ जिन बैंक खाते में रकम स्थानांतरण किये गये उन बैंक खातों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपी को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी अक्षय दोडू मोरे की उपस्थित मुम्बई महाराष्ट्र में पाई गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र मुम्बई रवाना होकर आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अक्षय दोडू मोरे को मुम्बई से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – अक्षय दोडू मोरे पिता स्व. दोडू केशव मोरे उम्र 35 साल निवासी श्री स्वामी तवशरणमं सी.एच.एस. रूम नंबर ए-104 प्लाट नं. 22 डी सेक्टर 08 ऐरोली नवी मुम्बई थाना रबाले जिला ठाणे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button