खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सौंदर्यीकरण कार्य में विलंब पर कलेक्टर ने ठेका एजेंसी पर जताई सख्त नाराजगी, कहा- ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी से करेंगे अनुशंसा

दुर्ग। नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य में हो रहे विलंब के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ठेका एजेंसी पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। आज उन्होंने नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि बीते 8 महीनों से लगातार सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। पूरा कार्य जनवरी महीने तक खत्म हो जाना था लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही है।

कार्य में हो रहे काफी विलंब को देखते हुए ठेका एजेंसी की ढिलाई के चलते इन्हें नोटिस के साथ ही पूरे प्रदेश में इन्हें ब्लैक लिस्ट करने सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी से अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मिनीमाता चौक में लैंडस्कैपिंग का नहीं हुआ कार्य- कलेक्टर सबसे पहले मिनीमाता चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने लैंडस्कैपिंग कार्य के बारे में ठेका एजेंसी से पूछा। यहाँ मिनी माता की प्रतिमा शिफ्ट हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन लैंडस्कैपिंग का कार्य अब तक नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने कहा कि अगले हफ्ते इसके लैंडस्केप का थ्रीडी प्लान तैयार कर लिया जाएगा और इस पर काम आरम्भ कर देंगे।

गंज मंडी चौक के पास काफी लंबे समय से डिवाइडर बन चुके हैं लेकिन इस पर अब तक ग्रिल नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रिल लगाकर पौधरोपण का कार्य कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने डिवाइडर में पौधरोपण के कार्य की प्लानिंग की विस्तार से जानकारी चाही। ठेकेदार ने इस संबंध में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया।

24 एमएलडी प्लांट के पास सड़क किनारे नहीं हुआ ब्यूटीफिकेशन कार्य- इसके पश्चात कलेक्टर 24 एमएलडी प्लांट के सामने वाली सड़क पर पहुंचे, जहां सड़क के किनारे लैंडस्कैपिंग की जानी थी। कलेक्टर ने कहा कि यहां पर लैंडस्कैपिंग के लिए काफी लंबे समय से बता दिया गया है। इसके बावजूद भी अब तक प्रगति नहीं की गई। लैंडस्केपिंग के लिए और पौधे लगाने के लिए यहां पर फेंसिंग जाली आदि लगा देनी चाहिए थी लेकिन इस पर भी कार्य नहीं हुआ।

लगातार दिए गए निर्देशों के बावजूद भी इस तरह से ढिलाई काम के प्रति गंभीर लापरवाही प्रतीत होती है। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से धीमी गति से हो रहे कार्य से प्रोजेक्ट में काफी विलंब होने की आशंका है। शहर की सुंदरता के लिए शासन द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही लैंडस्कैपिंग का कार्य कराने निर्णय लिया गया। है लेकिन लापरवाही के चलते इसमें काफी विलंब हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button