दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तीन दिवसीय स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल से भिलाई में

भिलाई। भिलाई में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) द्वारा आगामी 25 से 27 मार्च, 2023 तक 3 दिवसीय एसपीएसबी बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई के सेक्टर-1 स्थित पन्त स्टेडियम के बास्केटबाल काम्प्लेक्स में किया जाएगा। आयोजन में भिलाई इस्पात सयंत्र की टीम के साथ कुल 8 टीमें टाटा, आईएसपी, आरआईएनएल, बीएसएल, एसआरपी, जेएसडब्लू आदि हिस्सा लेंगी।

गौरतलब है कि दिसंबर में एसपीएसबी द्वारा हुए क्रिकेट प्रतियोगीता में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन उप महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) एस आर जाखड़ की देखरेख और भिलाई बास्केटबाल क्लब के अध्यक्ष, आफिसर्स एसोसियेषन के अध्यक्ष एवं सेफी के चेयरमैन एन के बंछोर के मार्गदर्षन में किया जा रहा है।

इनके अलावा आयोजन समिति में आफिसर्स एसोसियेषन के महासचिव व वरिष्ठ प्रबंधक परविंदर सिंह, सहायक प्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक तथा आर एस गौर समन्वयक के रूप में कार्य कर रहें हैं।

इस प्रतियोगिता के दौरान बाहर से आने वाली टीमों के लिये रहने, खाने, यातायात एवं मेडिकल और हेल्थ सुविधाएँ सभी खिलाडियों को मुफ्त प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button