खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ में पीएम मोदी ने कहा- भारत अब साल 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया, वो वाकई अभूतपूर्व है…

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत खुशी के बात है कि ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ काशी में हो रही है. सौभाग्य से मैं काशी का सांसद भी हूं. काशी नगरी शाश्वत धरा है जो हजारों सालों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, जब सबका प्रयास होता है, तो नया रास्ता भी निकलता है. मुझे विश्वास है, TB जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया, वो वाकई अभूतपूर्व है. भारत के ये प्रयास पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि ये टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है।

2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य- मोदी
मोदी ने कहा कि भारत अब साल 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. टीबी खत्म करने का ग्लोबल टार्गेट साल 2030 है लेकिन भारत वर्ष 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. आज भारत में टीबी के मरीजों की संख्या कम हो रही है.  कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर को टीबी मुक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया है. मैं इस सफलता को प्राप्त करने वाले लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक देश के तौर पर भारत की विचारधारा का प्रतिबिंब वसुधैव कुटुंबकम् यानी ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ की भावना में झलकता है. ये प्राचीन विचार आज आधुनिक विश्व को एकीकृत दृष्टि और एकीकृत समाधान दे रहा है. इसलिए भारत ने G20 की भी थीम रखी है एक दुनिया एक परिवार एक भविष्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button