दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG डॉ.आनंद छबड़ा ने पुलिस लाइन दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

दुर्ग। दिनांक 24.03.2023 को रक्षित केन्द्र, दुर्ग में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ0 आनंद छाबड़ा, भापुसे. द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग को सलामी दी गई एवं पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण एवं किट परेड निरीक्षण किया गया, उत्तम वेषभुषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों एवं उत्तम किट लगाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग द्वारा उपस्थित कर्मचारियों से रायफल अभ्यास की कार्यवाही कराई गई, उत्कृष्ट रायफल अभ्यास करने वाले कर्मचरियों को पुरस्कृत किया गया।

जिसके बाद वाहन परेड निरीक्षण किया, इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स-एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की दरबार ली गई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपराध की पतासाजी पर नियंत्रण व रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

आप पुलिस सेवा में अपना 100 प्रतिशत व्यवसायिक दक्षता के साथ कार्य करें। दुर्ग-भिलाई की आम जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें है वह पुलिस को ही सक्षम मानकर आपके पास आती है। आप उनकी समस्या का पूरे दक्षता के साथ समाधान करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा काम करें कि पुलिस की अच्छी छवि परिलक्षित हो व आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न हो।

इसके पश्चात् डॉ.अभिषेक पल्लव, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि साईबर अपराध में दुर्ग पुलिस को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है, यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, एवं विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में गुण्डे बदमाशों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए उनसे अवैध हथियार जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है। कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु दुर्ग पुलिस लगातार बलवाड्रील का अभ्यास कर रही है। जिला दुर्ग में इच्छानुरूप अधिकारी/ कर्मचारियों की पदस्थापना की जा रही है एवं साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा हैं।

उक्त निरीक्षण के दौरान डॉ.अभिषेक पल्लव, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, संजय ध्रुव, रापुसे. अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, मीता पवार, अति.पुलिस अधीक्षक (आई.यू.सी.एडब्ल्यू) दुर्ग, वैभव बैंकर रमणलाल, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, निखिल अशोक रखेचा, भापुसे., नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, प्रभात कुमार, भापुसे. पुलिस अनु.अधिकारी-धमधा, आशीष बन्छोर, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, सतानंद विंघ्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग, विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) दुर्ग, राजीव शर्मा, उप पुसि अधीक्षक (अपराध) दुर्ग, नीलेश द्विवेदी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन जिला-दुर्ग, देवांश सिंह राठौर, पुलिस अनु.अधिकारी पाटन, रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं समस्त रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक जिला-दुर्ग, तथा उनके रक्षित केन्द्र के टीम की पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button