छत्तीसगढ़फीचर्ड

16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: जिले के अंदरूनी क्षेत्रो में लगातार हो रहे कैम्प निर्माण व विकासात्मक कार्यो एंव प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

कुल 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 08 लाख के (01), 05 लाख के (01), 01 लाख के (02) ईनामी एवं 01 भरमार शामिल…

सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्काेम अभियान’’ नई सुबह नई शुरूआत के तहत नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एंव उनके शोषण अत्याचार से तथा बाहरी नक्सलियो द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियो पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कुल 16 नक्सलियों द्वारा आज दिनॉक 24.03.2023 को डी0एन0 यादव, कमांडेण्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ, कुलदीप कुमार जैन, कमांडेण्ट 226 वाहिनी सीआरपीएफ, संदीप बिजानिया द्वितीय कमान अधिकारी 74 वाहिनी, किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन, के समक्ष पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेषन कार्यालय में आत्मसमर्पण किया गया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का नाम:-

01. पदाम सोमा पिता स्व0 पदाम कोसा निवासी तिमेलवाड़ा थाना पोलमपल्ली। (कोंटा एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष/एसीएम, 05 लाख ईनामी)
02. सोडी बुधरी पति पदाम सोमा निवासी तुमालपाड़ थाना चिंतागुफा। (कोंटा एरिया कृषि शाखा सदस्य)
03. कवासी पाले उर्फ जोगी निवासी पेदाकुर्ती थाना दोरनापाल। (पूर्व कम्पनी नंबर 03 सदस्य, ईनामी 08 लाख)
04. पोड़ियम सुक्का पिता पोड़ियम हिड़मा निवासी पिड़मेल बड़ापारा थाना चिंतागुुफा। (डीकेएमएस सदस्य)
05. पोड़ियम पोज्जा पिता पोड़ियम हिड़मा निवासी पिड़मेल बड़ापारा थाना चिंतागुफा। (डीकेएमएस सदस्य)


06. पदाम देवा पिता पदाम गंगा निवासी भटपाड़, थाना चिंतागुफा। (सीएनएम अध्यक्ष एल्मागुण्डा आरपीसी, ईनाम 01 लाख)
07. माडवी आयता पिता स्व0 हिडमा उम्र 38 निवासी भटपाड थाना चिंतागुफा। (डीएकेएमएस सदस्य)
08. हेमला मासा पिता गंगा निवासी भटपाड थाना चिंतागुुफा। (मिलिशिया सदस्य)
09. माडवी हिडमा पिता सुकडा निवासी भटपाड थाना चिंतागुफा। (मिलिशिया सदस्य)
10. वेको पोज्जा पिता कामा निवासी भटपाड़ थाना चिंतागुुफा। (डॉक्टर कमेटी अध्यक्ष एल्मागुण्डा आरपीसी)


11. नीलम कवासी उर्फ नीला निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया कमाण्डर जैमेर, ईनाम 01 लाख)
12. कवासी मोटू पिता नंदा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल (मिलिशिया सदस्य)
13. कवासी सोमडू पिता देवा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
14. मड़कम सोमडू पिता जोगा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
15. मडकम सुकडा उर्फ भूरिया पिता स्व0 मडकम हिडमा जैमेर थाना तोंगपाल। (मिलिशिया सदस्य)
16. मड़कम हड़मा पिता हिड़मा निवासी जैमेर थाना तोंगपाल । (मिलिशिया सदस्य)

आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिले में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में षामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य षासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राषि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button