दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑटो वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे: 03 आरोपियों से 04 ऑटो बरामद, चोरी करने के पश्चात् ऑटो को किराये से कर रहे थे उपयोग

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) वैभव बैंकर (मापसे), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर), प्रभात कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक सुधांशु बधेल एवं चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उप निरीक्षक मुकेश सोरी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना / चौकी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। विशेष सूत्रों से पता चला कि तिरंगा चौक खुर्सीपार निवासी करन चौधरी कहीं से ऑटो चोरी किये है और उसे सवारी ऑटो के रूप में उपयोग कर रहे है कि सूचना पर करन चौधरी को घेरा बंदी कर टीम द्वारा पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ पर टीम को गुमराह करते रहे किन्तु तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि करन चौधरी और उसका सहयोगी साथी आसिफ अली व अपने दोस्त अशोक मौर्य की ऑटो सीजी 07 बी. डब्ल्यू 9552 में घुम घुमकर चोरी करने हेतु ऑटो रिक्शा का चिन्हांकर करते थे एवं तीनों ने मिलकर माह जुलाई 2022 में कुम्हारी से 01 ऑटो रिक्शा, माह दिसम्बर 2022 में सोमनी राजनांदगांव से 01 ऑटो रिक्शा एवं दिनांक 22.03.2027 को जेवरा सिरसा से 01 ऑटो रिक्शा चोरी किये है।

जिसका नम्बर प्लेट बदलकर सवारी ऑटो के रूप उपयोग करते थे रात्रि के समय ऑटो को भीड़ भाड़ वाले इलाके में खड़े कर देते थे। आरोपियों के निशानदे पर घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो सहित 03 नग चोरी की गयी ऑटो रिक्शा बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्ष सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, डी प्रकाश, राकेश अन्ना, नितिन सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण :-

01 करन चौधरी पिता उमाशंकर चौधरी 19 उम्र साल निवासी तिरंगा चौक खुर्सीपार भिलाई दुर्ग
02.अशोक मौर्य पिता रामहित मौर्य उम्र 32 साल निवासी तिरंगा चौकी खुर्सीपार भिलाई दुर्ग

  1. आसिफ अली पिता आमीन अली उम्र 22 साल निवासी पावर हाउस भिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button