दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान: 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचकर अन्न संग्रहण किया गया और यह क्रम निरंतर जारी है

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा चलाये जा रहे “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान में सहभागिता देने भिलाईवासियों का उत्साह चरम पर है। समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा जिले के हर क्षेत्र में अन्न संग्रहण किया जा रहा है, समिति द्वारा अब तक लगभग 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचकर अन्न संग्रहण किया जा चुका है और यह क्रम निरंतर जारी है। अभियान के दौरान समिति द्वारा प्रत्येक घर में भगवा ध्वज और आमंत्रण पत्र भेंटकर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया जा रहा है।

समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू धर्म में दान को पुण्य कार्य माना गया है, और प्रत्येक भिलाईवासी इस पुण्यकार्य का सहभागी बनने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता देने के लिए भिलाईवासियों ने जो आस्था और उत्साह दिखाया है वह अभूतपूर्व है। हमने जिले के हर क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अन्न संग्रहण किया और सभी ने मुक्तहस्त से अन्न दान कर इस नेक कार्य में सहभागिता दी।

समिति द्वारा संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में रिसाली एवं खुर्सीपार प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्गों और छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ अन्न दान किया। इस दौरान मुख्य रूप से सेवकराम साहूू, रविंद्र भगत, मुकेश सिंह, रंगबहादुर सिंह, मुकेश पाण्डेय, अशोक तमिल, धर्मेंद्र भगत, अजीत चौधरी, गैंदलाल जंघेल, मनट्यून चौबे, दिलीप चौधरी, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, चिंता देवी, रेवती ठाकुर, धनेश्वरी साहू, श्यामा साहू, प्रमिला गजपाल, मधु कोरी, आकाश सिंह, भगवती साहू, ओमिन साहू, दुलारी साहू, संगीता साहू, अनिल राय, राजकिशोर सिंह, अंबरलाल श्रीवास्तव, श्रवण गुप्ता, गजेंद्रि कोठारी, कलविंदर कौर, कृष्णा पोद्दार, रवि मानिकपुरी, ओमकुमार सिंह, संतोष देवांगन, विनोद, जयकिशोर, खम्हान साहू, रेवाराम देवांगन, खिलावन शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

युवा साथियों के साथ घर-घर अन्न संग्रहण
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज युवा साथियों के साथ पूर्व प्रखण्ड अंतर्गत सेक्टर -5 एवं खुर्सीपार प्रखण्ड में अन्न संग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के युवा सदस्य अभियान में सम्मिलित हुए। श्री पाण्डेय ने सभी स्नेहीजनों को श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर आमंत्रित करते हुए उनका अभिनंदन किया। वहीं समिति के पदाधिकारियों द्वारा सेक्टर -9, केम्प एवं भिलाई-तीन चरोदा में भी अन्न संग्रहण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button