दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले में RTPCR टेस्ट के बाद 4 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले, कोविड संक्रमित मरीजों की जांची गई ट्रेवल हिस्ट्री

दुर्ग। जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद 4 कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार जिला नोडल अधिकारी, आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे तथा जिला एपिडेमोलॉजिस्ट रितीका सोनवानी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में 25 मार्च को सर्वे किया गया। कोविड के मरीजों की जानकारी ली गयी जिसमें 20 से 70 वर्ष के तीन महिला एवं एक पुरूष है सभी मरीज दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी है जैसे मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी एवं बोरसीभाठा के हैं जिनमें से 1 की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है व अन्य 3 व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है जिसमें ट्रेवल हिस्ट्री वाले में कोविड संबंधी लक्षण है व अन्य 3 व्यक्तियों में नहीं है।

उक्त व्यक्तियों में बोरसीभाठा, ननकट्ठी एवं मीलपारा निवासी 24 मार्च द्वारा जाँच कराया गया था जिसमें आरटीपीसीआर पॉजिटिव आये। वर्तमान में उक्त तीनों मरीज होम आईसोलेशन में घर पर ही चिकित्सकीय उपचार ले रहे है। इनकी कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पायी गयी एवं कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड संबंधी अन्य लक्षण नहीं है। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी की जाँच सर्दी, खाँसी की तकलीफ की वजह से करायी गयी। इनका दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे पिछले सात दिवस के पहले भिलाई पहुँचे।

वर्तमान में होम आईसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी मरीजों का कान्टेक्ट सर्वेलेंस किया जा चुका है एवं घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहें मरीजों को दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी हैं। सभी मरीजों के प्रायमरी कान्टेक्ट की जानकारी ली गयी, जिससे ज्ञात हुआ कि कोई भी कोविड संबंधित लक्षण उनमें नहीं है। संक्रमित मरीज व उनके घर के आस-पास सर्दी, खांसी व आई.एल.आई. हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सर्वे किया गया एवं सैम्पलिंग किया गया।

आम जनता में जन जागरूकता की सलाह दी गयी जैसे आपस में उचित दूरी रखें, सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें एवं अपनी आँख, नाक व मुँह को बेवजह छूने से बचें। अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से धोये, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उक्त कोविड से संकमित मरीजों का जिनोमिक सिक्वेंसिग हेतु सैम्पल एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button