दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का हुआ आयोजन

दुर्ग। रविवार को दुर्गा पंचमी के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में सवा सौ कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना व आरती गान करके जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने किया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला प्रभारी अजय तिवारी, जिला संयोजिका बानी सोनी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष अल्का बाघमार की महिला टीम ने समस्त सवा सौ कन्याओं के पैर धुलाकर, आलता व टीका लगाकर उनका पूजन एवं चरण वंदन किया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों ने कन्याओं का चरण वंदन करते हुए उनको सम्मानपूर्वक प्रसादी ग्रहण कराया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कन्याओं का पूजन और सम्मान केवल नवरात्रि में ही नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारे देश की बेटियों को हर कार्य में आगे बढ़ने का अवसर मिले और वे देश का नाम रौशन करें, उनके महिला सशक्तिकरण के स्वप्न को पूरा करने आज दुर्ग जिला भाजपा के नवगठित बेटी बचाओ प्रकल्प ने नवरात्रि के पंचमी के शुभ दिन बहुत ही उत्कृष्ट कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया है, आगे भी इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर बेटियों का उत्साहवर्धन करना है।

जिला प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि दुर्ग जिला भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के द्वारा बेटियों के मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, समाज में बेटियों को सम्मान दिलाने, कार्य क्षेत्र में सुरक्षा दिलाने एवं देश की प्रगति में देश की हर बेटी अपना योगदान दे सके ये स्वप्न नरेंद्र मोदी ने देखा है इस कार्य मे हमारा प्रकल्प पूरी निष्ठा व कर्मठता से जुटा है।

प्रकल्प की नवनियुक्त जिला संयोजिका बानी सोनी ने समस्त कन्याओं को माँ दुर्गा व शक्ति का प्रतीक बताते हुए समाज में बेटियों के महत्व को समझने का आव्हान किया और कहा कि जल्द ही जिला व मण्डल की टीम का गठन कर वरिष्ठों के निर्देशानुसार पूरे दुर्ग जिला के गांव गांव और हर मोहल्ले में बेटियों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामन्त्री ललित चंद्राकर व सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, के एस चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, डाटा प्रबंधन संयोजक संतोष सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी व मदन बढ़ई, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव व सह प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सुनील साहू, विजय ताम्रकार, मण्डल महामंत्री आसिफ अली, नवीन पवार, सुधा सिंह, दीपक देवांगन, गायत्री वर्मा, ममता जैन, मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगीड़, आशा यादव, विद्या नामदेव, सीमा तिड़के, कलिंदरी साहू, गीता सोनी, गीता राजपूत, विनीता वैष्णव, ज्योति नामदेव व निशु बंजारे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button