खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के घोषणा अनुरूप खपरी जलाशय का नाम होगा स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर के नाम पर

दुर्ग। ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने खपरी जलाशय का नाम स्वगीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर चंद्राकर समाज हेतु भूमि आबंटन उपरांत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा की। ग्राम अंडा में ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।

इसके साथ ही बालोद जिले के ग्राम खमरौद में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रूपए की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कहा कि स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर हमेशा किसानों की मांग शासन के समक्ष् रखते थे एवं खपरी जलाशय से आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ने की मांग करते थे। खपरी जलाशय का नाम अब स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर के नाम पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button