देश-दुनियाफीचर्ड

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- मैंने पहले भी कहा था कि गुजरात चुनावों के बाद समूचा विपक्ष बीजेपी सरकार पर और ज़्यादा हमलावर होगा

पीएम मोदी ने इस दौरान, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाये जाने की बात की, उन्होंने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने को कहा…

नईदिल्ली (ए)। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि वो एक मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहें. पीएम बोले, बीजेपी जितनी तेजी से आगे बढ़ती जाएगी, जितनी तेजी से जीत हासिल करती जाएगी, विपक्षी दलों की तरफ से बीजेपी के ऊपर हमला उतना ही ज्यादा तेज होता जाएगा. इसलिए सभी को एक कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

पीएम मोदी ने इस दौरान, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाये जाने की बात की. उन्होंने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही गैर राजनीतिक कार्यों एवं अभियानों में भी बढ़-चढ़कर शामिल होने को कहा है. पीएम मोदी बोले, गैर राजनीतिक गतिविधि से समाज में बहुत प्रभाव रहता है. गुजरात में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन से सेक्स रेश्यो सुधरा. धरती माता और प्रयावरण को सुधारने के लिए आगे आने वाले समय में सभी सांसद कैंपेन चलाए।

नई-नई टेक्नोलॉजी बाजार में आ रही है… – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, नई-नई टेक्नोलॉजी बाजार में आ रही है उसके लिए एक्सपर्ट टीम को अपने साथ जोड़िए. साथ ही पीएम ने इस दौरान संस्कृत संस्कृति महोत्सव चलाने का आह्वान किया. इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, मैंने पहले भी कहा था कि गुजरात चुनावों के बाद समूचा विपक्ष बीजेपी सरकार पर और ज़्यादा हमलावर होगा।

15 दिनों में… 

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को अगले 15 दिनों में अपना ब्लूप्रिंट उनके कार्यालय भेजने को कहा है कि वे 15 मई से 15 जून के एक महीने के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 9 साल के कार्यकाल के दौरान चलाई गई योजनाओं का अपने-अपने क्षेत्र में किस तरह से प्रचार प्रसार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button