दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का किया गया गठन, जिला पंचायत सीईओ होंगे उपाध्यक्ष

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को 01 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को 1 अप्रैल 2023 से प्रतिमाह 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसके लिए 28 मार्च तक क्लस्टर का गठन कर प्रत्येक क्लस्टर हेतु आईडी एवं पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा की जाएगी। इसके उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन होंगे।

उपसंचालक रोजगार/ जिला रोजगार अधिकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र इसके सदस्य सचिव होंगे। महाप्रबंधक जिला व्यपार एवं उद्योग केन्द्र, उपसंचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, सहय संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्राचार्य व सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाइवलीहुड इसके सदस्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button