दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देश के विभिन्न राज्यों के महिला फुटबॉल खिलाड़ी भिलाई में, पंत स्टेडियम में हो रहा महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप

भिलाई। सेक्टर 1 के पंत स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा है। महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर नीरज पाल ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की धरा पर आने की बधाई दी तथा खिलाड़ियों का कुशलक्षेप भी जाना और जीत की शुभकामनाएं दी।

बता दे कि 6 अलग-अलग राज्यों की टीम भिलाई में फुटबॉल मैच के लिए पहुंची है। सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्यप्रदेश के बीच हुई मैच में मध्यप्रदेश ने 6-0 से जम्मू कश्मीर को शिकस्त देकर विजय हासिल किया। छत्तीसगढ़ 27 वा महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लद्दाख, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भिलाई में पहुंचे है।

प्रतिदिन मैच का आयोजन किया जा रहा है। 8 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा और मैच समाप्त होगा। छत्तीसगढ़ की भूमि पर आकर अन्य राज्यों के खिलाड़ी काफी प्रसन्नचित्त है। सुबह 8:00 बजे एवं शाम को 4:00 बजे मैच का आयोजन शेड्यूल के अनुरूप हो रहा है।

मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्सुकता है तथा हर खिलाड़ी अपने टीम को जिताने की कोशिश में है। महापौर के साथ खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव जे.डी. गांधी तथा सहायक महासचिव मोहनलाल भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button