दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केंद्रीय यांत्रिक संगठन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के संविदा कर्मियों को सम्मानित किया

भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) संजय कुमार गजभिये के नेतृत्व में केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह 29 मार्च 2023 को एम एंड यू कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय यांत्रिक विभाग के ठेका श्रमिकों को सुरक्षा और कार्य संस्कृति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कामगारों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्धारित मूल्यांकन व मानदंडों के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया। विजेताओं को ‘सर्वोत्तम’, ‘अनमोल’ और ‘दक्ष्य’ नाम की तीन श्रेणियों क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

सर्वोत्तम श्रेणी के विजेताओं को 3,000 रुपये, अनमोल को 2,000 और दक्ष श्रेणी के विजेताओं को 1,000 रुपये के उपहार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विजेताओं को वर्ष 2022 के लिए कुल मिलाकर 46 पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वोत्तम श्रेणी में 8 पुरस्कार और अनमोल श्रेणी में 8 पुरस्कार और दक्ष श्रेणी में 30 पुरस्कार वितरित किये गये। पुरस्कार समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि के बराबर उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा उनकी उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) संजय कुमार गजभिये ने की। समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में महाप्रबंधक (एसईडी) डॉ ए आर सोनटेके, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएचएम और सीआरएम) संजय गांधी, महाप्रबंधक प्रभारी (यांत्रिक सेवाएं) डॉ जे पी पाण्डेय, महाप्रबंधक (प्लांट गैराज) बी डी बाबू, महाप्रबंधक (प्लांट गैराज) संतोष जॉर्ज, महाप्रबंधक प्रभारी (ईडीडी) जे एम पलैया, महाप्रबंधक (ईडीडी) बंसी टुडू, महाप्रबंधक (आरवीसी) नबरशी रॉय महाप्रबंधक (सीईडी) बीएन झा, अन्य वर्गों के विभागाध्यक्ष और पुरस्कार विजेता भी उपस्थित थे। के नीलाधर वरिष्ठ प्रबंधक (टीए-सीजीएम-मैकेनिकल) द्वारा एक प्रस्तुति दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button