छत्तीसगढ़फीचर्ड

मेला देखने गई महिला को शराब पिलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म कर बेहोशी की हालात में छोड़कर भाग गये थे दोनो आरोपी…

सुकमा। दिनांक 28.03.2023 को थाना छिंदगढ़ के ग्राम गुडरनिवासी महिला अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने ग्राम तालनार गई थी। मेला देखने पश्चात रातभर वहीं रूककर दिनांक 29.03.2023 के प्रातः 07-08 बजे अपने सहेलियों के साथ वापस घर जा रही थी कि रास्ते में उसके गांव का संतोष पोड़ियाम और मोटू वेट्टी कुछ लोगो के साथ मिला।

संतोष पोड़ियाम महिला को वापस मेले में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाया फिर संतोष पोड़ियाम और महिला वापस घर आ रहे थे, मोटू वेट्टी भी पीछे से आ रहा था। फिर रास्ते में संतोष पोड़ियाम महिला को जबरदस्ती खींचकर नदी के किनारे लाड़ी में गया और महिला के साथ संतोष पोड़ियाम और मोटू वेट्टी ने बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जिससे महिला बेहोश हो गई। दोनो आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। आस-पास के ग्रामीणों द्वारा महिला को बेहोशी की हालत में देखकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती काया गया।

दिनांक 30.03.2023 को अपराध की सूचना मिलने पर थाना पुसपाल में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 376 (घ) भादवि पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा को अवगत कराकर उनके निर्देशन तथा आ. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अन्वेषण अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा परमेश्वर तिलकवार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के फरार आरोपियों क्रमशः 01. मोटू वेट्टी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गुडरा पेरमापारा, थाना छिंदगढ़, जिला सुकमा, 02. संतोष पोड़ियाम पिता स्व. हड़मा पोड़ियाम उम्र 19 वर्ष निवासी गुडरा पेरमापारा थाना छिंदगढ़, जिला सुकमा को दिनांक 31.03.2023 को अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय विशेष न्यायालय जिला दंतेवाड़ा में पेश किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना स्टाफ सुकमा, थाना स्टाफ छिदगढ़ एवं थाना प्रभारी पुसपाल निरीक्षक मनोज कौशिक, सउनि सांवत राम पटेल, प्र. आर. पंकज भोई, आर. गितेश्वर सलाम, हेमंत सोरी, किरण साहनी, ललित यादव, मनीष खाण्डे, पवन किसके, दिनेश सिदार एवं सहभार प्रकाश शाहा का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button