छत्तीसगढ़फीचर्ड

जे.एस.डब्ल्यू. ईस्पात कंपनी में नियुक्ति का फर्जी विज्ञापन जारी कर रकम ठगी करने वाला बिहार का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रजिस्ट्रेशन फीस के रूप मे प्रत्येक उम्मीदवार से 750 रूपये आनलाईन द्वारा अपने खाता में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ अर्जित कर धोखाधडी कर ठगी कर रहा था…

रायपुर। प्रार्थी महेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह JSW Ispat Special Products Limited Village Kurud Mandir Hasaud में वरिष्ठ प्रबंधक है। मोबाईल नंबर 7225801952 के अज्ञात धारक द्वारा कंपनी के पूर्व कर्मचारी अभिषेक त्रिपाठी जो वर्ष 2016 में ही कम्पनी से त्यागपत्र दे दिया है, के लिंगडिंक एकाऊंट को हैक कर कई लोगो से JSW Ispat Special Products Limited Village Kurud Mandir Hasaud मे विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाईन विज्ञापन जारी कर।

रजिस्ट्रेशन फीस के रूप मे प्रत्येक उम्मीदवार से 750 रूपये आनलाईन द्वारा अपने खाता में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ अर्जित कर धोखाधडी कर ठगी कर रहा था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 161/23 धारा 419, 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना में संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मोबाईल नंबर का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही लिंगडिंक एकाऊंट व आरोपी द्वारा रकम मंगाने हेतु उपयोग किये जा रहे।

बैंक खाता के संबंध में विश्लेषण व जानकारी एकत्र करते हुए अंततः आरोपी की पहचान दीपू सिंह निवासी कबीर नगर के रूप में की गई। जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा आरोपी दीपू सिंह की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया जिस पर आरोपी दीपू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – दीपू कुमार सिंह पिता मन्टू सिंह उम्र 29 साल निवासी गंभीरपुर जिला सिवान बिहार। हाल पता – फेस 01 एम आई जी 53 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button