खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 260 मीटर लांग रेल्स की 1000 रेक भेजी

भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल की 1000 रेक भेजकर नया रिकाॅर्ड दर्ज किया हैं। दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल को सिंगल पीस में रोल करने वाली यूनिवर्सल रेल मिल तथा रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने मिलकर इस नई ऊंचाई को हासिल किया है।

यूआरएम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.48 लाख टन फिनिश्ड रेल, 7.94 लाख टन प्राइम रेल तथा 7.57 लाख टन लांग रेल प्रोडक्शन का रिकाॅर्ड दर्ज किया है। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने भी वित्त वर्ष 2016-17 में दर्ज 1,45,867 टन के अपने सर्वश्रेष्ठ लांग रेल डिस्पैच के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

इस प्रकार वर्ष 2022-23 में कुल लांग रेल उत्पादन 9.10 लाख टन और कुल लांग रेल लोडिंग 9.38 लाख टन दर्ज की गई जो कि वित्त वर्ष 2020-21 दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ क्रमशः 7.0 लाख टन लांग रेल प्रोडक्शन और 7.36 लाख टन लांग रेल लोडिंग के आंकड़ों की तुलना में कहीं अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button