छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांगजनों को प्रदान किए आवश्यक सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि का चेक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकता सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि द्वारा प्रदान की, जिसमें रायपुर नाका दुर्ग के निवासी विष्णुराम यादव व ग्राम बोरीगारका पाउवारा के राम जी साहू को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई।

दिव्यांश विवाह प्रोत्साहन राशि के रूप में रतिदास सिरमौर को 50 हजार रुपे प्रदान किया गया। इस दौरान हितग्राही विष्णु राम यादव ने बताया कि वो ई-रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करते हैं जिससे उन्हें 12 से 15 हजार की मासिक आमदनी हो जाती है। ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या के के क्रियान्वयन में और सुविधा प्राप्त होगी।

रामजी साहू ने ट्राई साइकिल मिलने पर खुशी जाहिर की और बताया कि वह चना मुर्रा बेचने का व्यवसाय करते हैं। ट्राई साइकिल मिलने से उन्होंने आशा जताई है कि उनका कारोबार और बढ़ेगा।

दिव्यांग रतिदास सिरमौर ने बताया कि वो वर्ग-3 में सहायक शिक्षक के रूप में इंदिरा नगर के साथ की प्राथमिक शाला चिखली में पदस्थ हैं। भोपाल में उन्होंने हाई स्कूल से हाई सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त की। मिडिल स्कूल तक उन्होंने ब्रेल लिपि से पढ़ाई की है और उसके बाद हायर सेकेंडरी तक टेप रिकॉर्डर के माध्यम से अपना अध्ययन पूर्ण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button