खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में 33.83 करोड़ रुपए के निर्माण कार्याे का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, 30 लाख रुपए के सड़क निर्माण तथा 24 लाख रुपए के गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट्स का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में 80 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्यों, 97 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, सात करोड़ रुपए के रेडीमेड गारमेण्ट फैक्ट्री, 24 लाख रुपए के तीन महिला पिंक टायलेट निर्माण, दस करोड़ रुपए के आधुनिक हार्डवेयर व साफ्टवेयर सुविधाओं सहित बीपीओ निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में एक करोड़ चार लाख रुपए के फुटपाथ निर्माण, दो करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण कार्य, 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष, प्रकाश व्यवस्था एवं पेवर ब्लॉक कार्य,

25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, 83 लाख रुपए के हुडको शहीद स्मारक से उतई रोड एवं शहीद चौक से रेलवे ट्रैक तक डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 58, 64, 68 व 69 में दो करोड़ 70 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य तथा वार्ड 64 में डेढ़ करोड़ रुपए के पेवर ब्लॉक एवं एक करोड़ 47 लाख रुपए के तीन गेट व पार्किंग शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button