दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अमर शहीद बी.शंकर राव की पुण्य तिथि पर एस आर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन 11 अप्रैल को

भिलाई। छत्तीसगढ माटी के लाल दुर्ग जिले के गौरव अमर शहीद बी शंकर राव की पुण्य तिथि 11 अप्रेल को अमर शहीद बी शंकर राव स्मारक समिति कैम्प 2 भिलाई द्वारा श्रंद्धाजली सभा का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा अमर शहीद बी शंकर राव स्मारक स्थल पानी टंकी दशहरा मैदान कैम्प 2 भिलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

एस आर हाँस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डाँ एस पी केसरवानी ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजीशियन शिशु रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ दतं रोग विशेषज्ञ न्युट्रीशियन अन्य द्वारा निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी।

शिविर मे ब्लड प्रेशर शुगर परीक्षण नेत्र परीक्षण शारीरीक परीक्षण के साथ दवाईयां निःशुल्क प्रदान की जाएगी । शिविर में चिन्हित मरीजों को अस्पताल प्रबन्धन द्वारा निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा।

अमर शहीद बी शंकर राव समिति के संयोजक मोटा राजू एवं त्रिलोचन सिंह ने क्षेत्र की जनता से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button